BA Semester-2 Ancient Indian History and Culture - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-2 प्राचीन भारतीय इतिहात एवं संस्कृति - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 प्राचीन भारतीय इतिहात एवं संस्कृति

बीए सेमेस्टर-2 प्राचीन भारतीय इतिहात एवं संस्कृति

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2723
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-2 प्राचीन भारतीय इतिहात एवं संस्कृति - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- भारतीय इतिहास में अशोक एक महान सम्राट कहलाता है। यह कथन कहाँ तक सत्य है? प्रकाश डालिए।

अथवा

अशोक का मूल्यांकन कीजिए।
अथवा
अशोक महान था, तर्कों द्वारा स्पष्ट कीजिए।
अथवा
अशोक महानतम था। अपने विचारों से स्पष्ट कीजिए।
अथवा
शासक के रूप में अशोक का मूल्यांकन कीजिए।
अथवा
'अशोक महान था' इस कथन की आलोचनात्मक विवेचना कीजिए

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
1. अशोक का भारतीय इतिहास में क्या स्थान है?
2. अशोक की महानता के कारणों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-

अशोक का भारतीय इतिहास में स्थान
(Place of Ashoka in Indian History)

अशोक निःसन्देह प्राचीन जगत में महानतम् व्यक्तियों में से है। इतिहास के महान व्यक्ति कन्सटेनटाइन मार्क्स आरिलियस, अकबर खलीफा, उमर और दूसरों के साथ उसकी तुलना की गयी है। ये तुलना वास्तव में सर्वथा उचित नहीं है। अशोक उदारता की मूर्ति था और मानवता का सदा पुजारी रहा। उसकी सहानुभूति और स्नेह मानव जगत को लांघ प्राणिमात्र तक पहुंचते थे। उसको अपने कर्त्तव्य का गहरा ध्यान रहता था। जिस कारण उसने अपने पद और स्थान से सम्बन्धित सुख तक को त्याग दिया और जिसके संपादन के लिए वह निरन्तर श्रम करता था, हर घड़ी और हर स्थान पर शासन के कार्यों और प्रजा के कल्याण हेतु वह सदैव तत्पर रहता था। अपने साम्राज्य के सारे साधन उसने मनुष्यमात्र के -दुःख मोचन और अपने 'धम्म' के प्रचार के लिए लगाये। वस्तुतः प्राणिमात्र विशेषकर अपनी प्रजा के हित और सुख की भावना उसके जीवन में इतनी प्रबल हो गयी थी कि अपने कार्यों और परिश्रम से वह कभी सन्तुष्ट न हो पाता था। उसके शासनकाल में कला को अद्भुत शक्ति और स्फूर्ति मिली और पाली अथवा मागधी जिनमें उसके अभिलेख खुदे हैं भारत की राष्ट्र भाष बन गयी, परन्तु इसमें सन्देह नहीं कि अशोक की 'धम्म विजय' संबंधी नीति के कारण राजनीतिक महत्ता को अवश्य धक्का लगा।

कलिंग विजय के बाद उसने नौर्य प्रशासन नीति को रोक दिया और इस प्रकार अपने 'धम्म विजय' के कारण मगध का विस्तार भी रोक दिया। जनता का सामरिक उत्साह जो ठंडा पड़ गया उससे देश विदेशी लुटेरों का शिकार हो चला। भारत की उत्तरी सीमा के समीप ही बाख्त्री (बल्हीक) में ग्रीकों का एक उपनिवेश राज्य था। उस आधार से उन राजाओं के आक्रमण का आरम्भ हुआ। भारतीय इतिहास में हिन्दू ग्रीक कहते हैं। शीघ्र उन विदेशियों की चोटों से भारत क्षत-विक्षत हो उठा और इसका दूरस्थ कारण निःसन्देह अशोक की अराजनीतिक करुण नीति थी। डॉ. रीज डेविस के अनुसार अशोक की तुलना कान्स्टैनटाइन से करके उसे बौद्ध धर्म के पतन के लिए उत्तरदायी ठहराना तर्कसंगत नहीं है। डॉ. आर. के. मुकर्जी का कथन है कि "संपूर्ण इतिहास में कोई भी राजा ऐसा नहीं, जिसका जीवन 'मानव अशोक' या 'राजा अशोक' की तुलना में लाया जा सके। सम्राट अशोक की महत्ता को स्पष्ट करने के लिए उसकी तुलना इतिहास की अन्य विभूतियों से की गयी है। इस तुलना में अशोक के सम्मुख अनेक नवीन और प्राचीन ईसाई, यवन, आस्तिक तथा नास्तिक आदि अनेक व्यक्तियों को खड़ा किया गया है। अपने संपूर्ण राय में बौद्ध धर्म को स्थापित करने की अशोक की अभिलाषा उसे इजराईल के डेविड और सोलोमन के सम्मुख ला खड़ी करती है। इन दो राजाओं के राज्यकाल में इजराईल उन्नति के शिखर पर था। अशोक ने स्थानीय धर्म को विश्व धर्म का रूप दे डाला था।'

अतः इस दृष्टि से अशोक के उपदेश आलिवर क्रामवेल के भाषणों से मिलते हैं। अन्त में उसे खलीफा उमर और सम्राट अकबर के सम्मुख खड़ा किया जा सकता है।

डॉ. आर. के. मुकर्जी तथा डॉ. भंडारकर महोदय ने बताया है कि-

अशोक ने बौद्ध धर्म को एक स्थानीय धर्म से विश्वव्यापी धर्म बनाया था। मैकपेल (Macphail) ने अपनी पुस्तक में अशोक की तुलना मार्क्स आरलिपस, इण्डोनियस से की है जिसने 121 ई. से 180 ई. तक रोम में शासन किया था।. यद्यपि यह व्यक्तिगत सदाचार के लिए अशोक की कोटि में रखा जाता है परन्तु आदर्श की श्रेष्ठता तथा उत्साह एवं लगन की उत्कृष्टता के प्रदर्शन में भारतीय सम्राट आरलिपस को मात कर देता है। अशोक ने संपूर्ण मानव समाज की उन्नति एवं प्रगति के लिए अथक प्रयास किया था। अतएव आरलिपस से उसकी तुलना नहीं की जा सकती है।

विश्व के महान इतिहासकार विश्व के महानतम् सम्राट अलेक्जेण्डर, महान सीजर एवं नेपोलियन से अशोक की समता करते हैं। वे वस्तुतः अशोक से बढ़-चढ़कर वीर योद्धा एवं शासक थे परन्तु किसी भी योद्धा एवं शासक में महान होना सम्राट अशोक की उपाधि से विभूषित नहीं किया जा सकता है। एच. जी. वेल्स ने कहा है-

"What were their permanent contribution to humanity there three who have appropriated to themselves so many of the pages of our history?"

इन तीनों व्यक्तियों ने राष्ट्र के लिए यद्यपि बहुत कुछ किया परन्तु मानवता के कल्याण के लिए तीनों ने कार्य नहीं किया। अशोक के संबंध में सबसे बड़ी बात यह है कि बौद्ध धर्म के प्रति उसके असीम उत्साह ने उसे कभी राजा के कर्त्तव्य से च्युत नहीं होने दिया। वस्तुतः सारे संसार के प्राचीन और अर्वाचीन महान राजाओं में उसकी गणना की जा सकती है। अशोक की महानता के निम्नलिखित कारण दृष्टिगोचर होते हैं

1. एक महान आदर्श विजेता ( A Great and Idealist Conquerors) - सम्राटों के समान अशोक की विजय शक्ति पर आधारित न होकर अहिंसा और शान्ति पर आधारित थी। कलिंग का युद्ध उसके जीवन का प्रथम और अन्तिम युद्ध था। इसके पश्चात् उसने अपनी तलवार को सदैव के लिए म्यान में बन्द कर दिया था। इस प्रकार अशोक मानव हृदय विजेता था।

2. एक महान शासक (A Great Administration) -  अशोक की शासन व्यवस्था आध्यात्मिकता पर आधारित थी। उसने झूठ और अन्धकार की ओर अग्रसर होती हुई प्रजा को सत्य, ज्ञान और आलोक का मार्ग दिखाया था। उसने अपने अधिकारियों के सामने अपने चरित्र का आदर्श प्रस्तुत करते हुए उनके आध्यामिक स्तर को विकसित किया था। उसने पग-पग पर प्रजा की भलाई के लिए कार्य किया। उसका कथन था कि "सर्व लोकहित से बढ़कर किसी का कोई भी दूसरा कर्तव्य नहीं है।"

3. एक महान धर्मपरायण व्यक्ति (A Great Religiousman) - ऐतिहासिक रंगमंच पर संभवतः बहुत कुछ ऐसे सम्राट अवतरित हुए हैं जिन्होंने आध्यात्मिकता को मूलमंत्र मानकर विश्व कल्याण के लिए प्रयास किया है। अशोक ने कलिंग युद्ध के पश्चात् बुद्ध और संघ की शरण में जाकर मन, वचन और कर्म द्वारा भगवान बुद्ध के उपदेशों का प्रचार किया। उसने राजप्रासादों के वैभव और विलासितापूर्ण जीवन को त्यागकर सरल और सादा जीवन व्यतीत किया था।

4. धार्मिक सहिष्णुता (Religious Harmony) - बौद्ध धर्मावलम्बी होते हुए भी अशोक ने अपने व्यक्तिगत विचार को जनता पर थोपने का प्रयास नहीं किया था। उसका धार्मिक दृष्टिकोण उदार था। वह सभी धर्मों को समान आदर देता था। इसकी धार्मिक सहिष्णुता के विषय में डॉ. हेमचंद्र राय चौधरी का कथन है कि "उसने ऐसे युग में धार्मिक सहिष्णुता तथा मेलजोल के सद्गुणों के उपदेश दिये थे जब धार्मिक कट्टरता अत्यधिक थी।"

5. राष्ट्रीय एकता का नायक (Hero of National Unity ) - अशोक ने साम्राज्य की जनता को राजनीतिक एकता के सूत्र में बांधा था। वह भारत का पहला सम्राट था जिसने राजनीतिक एकता के अभाव में सुदृढ़ साम्राज्य स्थापित करने की सोची थी। उसने सम्पूर्ण राज्य के लिए एक ही भाषा का प्रयोग करने की व्यवस्था की थी।

6. एक महान आदर्शवादी ( A Great Idealist) - अपने जीवन के संपूर्ण क्षणों तक वह आदर्शवादी बनकर कार्य करता रहा। राजनीतिक क्षेत्र में विजेता और कुशल शासक होने के साथ धार्मिक क्षेत्र में वह उदार और सहिष्णु भी था। उसने "वसुधैव कुटुम्बकम" के सिद्धान्त का प्रचार किया। ये विशेषतायें विश्व के किसी सम्राट में नहीं मिलती हैं।

7. प्रजावत्सलता (Love of the Subject) - अशोक की महानता का कारण उसकी प्रजावत्सलता भी थी। वह अपनी प्रजा को सन्तान तुल्य मानता था, कलिंग विजय के बाद उसने अपने अभिलेखों में लिखा है कि "सभी मनुष्य मेरी सन्तान हैं। जिस प्रकार मैं चाहता हूँ कि मेरी सन्तति इस लोक और परलोक में सब प्रकार की समृद्धि और सुख भोगे ठीक उसी प्रकार मैं अपनी प्रजा की सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ।

8. अशोक के शासन सुधार ( Ruling Improvements by Ashoka) - अशोक ने अपने बाबा चंद्रगुप्त मौर्य की कठोर शासन व्यवस्था में कुछ सुधार किये थे। उसने कठोर व्यवस्था को नर्म और सरल बनाने का प्रयास किया था। चंद्रगुप्त मौर्य के समय दंड विधान कठोर थे परन्तु अशोक ने दंड व्यवस्था को कुछ शिथिल कर दिया था।

9. कला का उन्नायक (A Promoter of Art) - उसके शासनकाल में कला की बड़ी उन्नति हुई। उसने धर्म प्रचार का साधन कला को मानकर अनेक भवन, स्तम्भ, अभिलेख और बौद्ध बिहार बनवाये थे। न केवल कला की दृष्टि से वरन् ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी अभिलेखों का बड़ा महत्व है।

10. एक महान जनसेवक (A Great Public Servant ) - उसने न केवल मनुष्य के लिए वरन् पशुओं तक के लिए औषधालय खुलवाये थे। उसने लोगों के आवागमन के लिए अनेक सड़कें बनवायीं। सड़कों पर छायादार एवं फलदार वृक्ष लगवाये और यात्रियों की सुविधा के लिए स्थान-स्थान पर कुयें तथा धर्मशालायें बनवायीं। उसने न्याय तथा दान के क्षेत्र में धर्म महामात्यों की नियुक्ति की थी। उसने पशु-हत्या और मदिरापान पर प्रतिबन्ध लगाकर प्रजा का नैतिक स्तर उठाने का प्रयत्न किया था।

उपरोक्त कार्यों और आदर्शों के कारण अशोक की तुलना विश्व के महान सम्राटों में सिकन्दर, सेण्टपाल आदि से की जाती है। परन्तु इनमें से एक भी सम्राट उसके समकक्ष होने का अधिकारी नहीं है।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- प्राचीन भारतीय इतिहास को समझने हेतु उपयोगी स्रोतों का वर्णन कीजिए।
  2. प्रश्न- प्राचीन भारत के इतिहास को जानने में विदेशी यात्रियों / लेखकों के विवरण की क्या भूमिका है? स्पष्ट कीजिए।
  3. प्रश्न- प्राचीन भारत के इतिहास के पुरातात्विक स्रोतों की सुस्पष्ट जानकारी दीजिये।
  4. प्रश्न- प्राचीन भारतीय इतिहास के विषय में आप क्या जानते हैं?
  5. प्रश्न- भास की कृति "स्वप्नवासवदत्ता" पर एक लेख लिखिए।
  6. प्रश्न- 'फाह्यान' पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए।
  7. प्रश्न- दारा प्रथम तथा उसके तीन महत्वपूर्ण अभिलेख के विषय में बताइए।
  8. प्रश्न- आपके विषय का पूरा नाम क्या है? आपके इस प्रश्नपत्र का क्या नाम है?
  9. वस्तुनिष्ठ प्रश्न - प्राचीन इतिहास अध्ययन के स्रोत
  10. उत्तरमाला
  11. प्रश्न- बिम्बिसार के समय से नन्द वंश के काल तक मगध की शक्ति के विकास का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  12. प्रश्न- नन्द कौन थे महापद्मनन्द के जीवन तथा उपलब्धियों का उल्लेख कीजिए।
  13. प्रश्न- छठी सदी ईसा पूर्व में गणराज्यों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
  14. प्रश्न- छठी शताब्दी ई. पू. में महाजनपदीय एवं गणराज्यों की शासन प्रणाली के अन्तर को स्पष्ट कीजिए।
  15. प्रश्न- बिम्बिसार की राज्यनीति का वर्णन कीजिए तथा परिचय दीजिए।
  16. प्रश्न- उदयिन के जीवन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  17. प्रश्न- नन्द साम्राज्य की विशालता का वर्णन कीजिए।
  18. प्रश्न- धननंद और कौटिल्य के सम्बन्ध का उल्लेख कीजिए।
  19. प्रश्न- धननंद के विषय में आप क्या जानते हैं?
  20. प्रश्न- मगध की भौगोलिक सीमाओं को स्पष्ट कीजिए।
  21. प्रश्न- गणराज्य किसे कहते हैं?
  22. वस्तुनिष्ठ प्रश्न - महाजनपद एवं गणतन्त्र का विकास
  23. उत्तरमाला
  24. प्रश्न- मौर्य कौन थे? इस वंश के इतिहास जानने के स्रोतों का उल्लेख कीजिए तथा महत्व पर प्रकाश डालिए।
  25. प्रश्न- चन्द्रगुप्त मौर्य के विषय में आप क्या जानते हैं? उसकी उपलब्धियों और शासन व्यवस्था पर निबन्ध लिखिए|
  26. प्रश्न- सम्राट बिन्दुसार का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  27. प्रश्न- कौटिल्य और मेगस्थनीज के विषय में आप क्या जानते हैं?
  28. प्रश्न- मौर्यकाल में सम्राटों के साम्राज्य विस्तार की सीमाओं को स्पष्ट कीजिए।
  29. प्रश्न- सम्राट के धम्म के विशिष्ट तत्वों का निरूपण कीजिए।
  30. प्रश्न- भारतीय इतिहास में अशोक एक महान सम्राट कहलाता है। यह कथन कहाँ तक सत्य है? प्रकाश डालिए।
  31. प्रश्न- मौर्य साम्राज्य के पतन के कारणों को स्पष्ट कीजिए।
  32. प्रश्न- मौर्य वंश के पतन के लिए अशोक कहाँ तक उत्तरदायी था?
  33. प्रश्न- चन्द्रगुप्त मौर्य के बचपन का वर्णन कीजिए।
  34. प्रश्न- अशोक ने धर्म प्रचार के क्या उपाय किये थे? स्पष्ट कीजिए।
  35. वस्तुनिष्ठ प्रश्न - मौर्य साम्राज्य
  36. उत्तरमाला
  37. प्रश्न- शुंग कौन थे? पुष्यमित्र का शासन प्रबन्ध लिखिये।
  38. प्रश्न- कण्व या कण्वायन वंश को स्पष्ट कीजिए।
  39. प्रश्न- पुष्यमित्र शुंग की धार्मिक नीति की विवेचना कीजिए।
  40. प्रश्न- पतंजलि कौन थे?
  41. प्रश्न- शुंग काल की साहित्यिक एवं कलात्मक उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
  42. वस्तुनिष्ठ प्रश्न - शुंग तथा कण्व वंश
  43. उत्तरमाला
  44. प्रश्न- सातवाहन युगीन दक्कन पर प्रकाश डालिए।
  45. प्रश्न- आन्ध्र-सातवाहन कौन थे? गौतमी पुत्र शातकर्णी के राज्य की घटनाओं का उल्लेख कीजिए।
  46. प्रश्न- शक सातवाहन संघर्ष के विषय में बताइए।
  47. प्रश्न- जूनागढ़ अभिलेख के माध्यम से रुद्रदामन के जीवन तथा व्यक्तित्व पर प्रकाश डालिए।
  48. प्रश्न- शकों के विषय में आप क्या जानते हैं?
  49. प्रश्न- नहपान कौन था?
  50. प्रश्न- शक शासक रुद्रदामन के विषय में बताइए।
  51. प्रश्न- मिहिरभोज के विषय में बताइए।
  52. वस्तुनिष्ठ प्रश्न - सातवाहन वंश
  53. उत्तरमाला
  54. प्रश्न- कलिंग नरेश खारवेल के इतिहास पर प्रकाश डालिए।
  55. प्रश्न- कलिंगराज खारवेल की उपलब्धियों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  56. वस्तुनिष्ठ प्रश्न - कलिंग नरेश खारवेल
  57. उत्तरमाला
  58. प्रश्न- हिन्द-यवन शक्ति के उत्थान एवं पतन का निरूपण कीजिए।
  59. प्रश्न- मिनेण्डर कौन था? उसकी विजयों तथा उपलब्धियों पर चर्चा कीजिए।
  60. प्रश्न- एक विजेता के रूप में डेमेट्रियस की प्रमुख उपलब्धियों की विवेचना कीजिए।
  61. प्रश्न- हिन्द पहलवों के बारे में आप क्या जानते है? बताइए।
  62. प्रश्न- कुषाणों के भारत में शासन पर एक निबन्ध लिखिए।
  63. प्रश्न- कनिष्क के उत्तराधिकारियों का परिचय देते हुए यह बताइए कि कुषाण वंश के पतन के क्या कारण थे?
  64. प्रश्न- हिन्द-यवन स्वर्ण सिक्के पर प्रकाश डालिए।
  65. वस्तुनिष्ठ प्रश्न - भारत में विदेशी आक्रमण
  66. उत्तरमाला
  67. प्रश्न- गुप्तों की उत्पत्ति के विषय में आप क्या जानते हैं? विस्तृत विवेचन कीजिए।
  68. प्रश्न- काचगुप्त कौन थे? स्पष्ट कीजिए।
  69. प्रश्न- प्रयाग प्रशस्ति के आधार पर समुद्रगुप्त की विजयों का उल्लेख कीजिए।
  70. प्रश्न- चन्द्रगुप्त (द्वितीय) की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से लिखिए।
  71. प्रश्न- गुप्त शासन प्रणाली पर एक विस्तृत लेख लिखिए।
  72. प्रश्न- गुप्तकाल की साहित्यिक एवं कलात्मक उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
  73. प्रश्न- गुप्तों के पतन का विस्तार से वर्णन कीजिए।
  74. प्रश्न- गुप्तों के काल को प्राचीन भारत का 'स्वर्ण युग' क्यों कहते हैं? विवेचना कीजिए।
  75. प्रश्न- रामगुप्त की ऐतिहासिकता पर विचार व्यक्त कीजिए।
  76. प्रश्न- गुप्त सम्राट चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य के विषय में बताइए।
  77. प्रश्न- आर्यभट्ट कौन था? वर्णन कीजिए।
  78. प्रश्न- स्कन्दगुप्त की उपलब्धियों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  79. प्रश्न- राजा के रूप में स्कन्दगुप्त के महत्व की विवेचना कीजिए।
  80. प्रश्न- कुमारगुप्त पर संक्षेप में टिप्पणी लिखिए।
  81. प्रश्न- कुमारगुप्त प्रथम की उपलब्धियों पर प्रकाश डालिए।
  82. प्रश्न- गुप्तकालीन भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान पर प्रकाश डालिए।
  83. प्रश्न- कालिदास पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  84. प्रश्न- विशाखदत्त कौन था? वर्णन कीजिए।
  85. प्रश्न- स्कन्दगुप्त कौन था?
  86. प्रश्न- जूनागढ़ अभिलेख से किस राजा के विषय में जानकारी मिलती है? उसके विषय में आप सूक्ष्म में बताइए।
  87. वस्तुनिष्ठ प्रश्न - गुप्त वंश
  88. उत्तरमाला
  89. प्रश्न- दक्षिण के वाकाटकों के उत्कर्ष का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  90. वस्तुनिष्ठ प्रश्न - वाकाटक वंश
  91. उत्तरमाला
  92. प्रश्न- हूण कौन थे? तोरमाण के जीवन तथा उपलब्धियों का उल्लेख कीजिए।
  93. प्रश्न- हूण आक्रमण के भारत पर क्या प्रभाव पड़े? स्पष्ट कीजिए।
  94. प्रश्न- गुप्त साम्राज्य पर हूणों के आक्रमण का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
  95. वस्तुनिष्ठ प्रश्न - हूण आक्रमण
  96. उत्तरमाला
  97. प्रश्न- हर्ष के समकालीन गौड़ नरेश शशांक के विषय में आप क्या जानते हैं? स्पष्ट कीजिए।
  98. प्रश्न- हर्ष का समकालीन शासक शशांक के साथ क्या सम्बन्ध था? मूल्यांकन कीजिए।
  99. प्रश्न- हर्ष की सामरिक उपलब्धियों के परिप्रेक्ष्य में उसका मूल्यांकन कीजिए।
  100. प्रश्न- सम्राट के रूप में हर्ष का मूल्यांकन कीजिए।
  101. प्रश्न- हर्षवर्धन की सांस्कृतिक उपलब्धियों का वर्णन कीजिये?
  102. प्रश्न- हर्ष का मूल्यांकन पर टिप्पणी कीजिये।
  103. प्रश्न- हर्ष का धर्म पर टिप्पणी कीजिये।
  104. प्रश्न- पुलकेशिन द्वितीय पर टिप्पणी कीजिये।
  105. प्रश्न- ह्वेनसांग कौन था?
  106. प्रश्न- प्रभाकर वर्धन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
  107. प्रश्न- गौड़ पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  108. वस्तुनिष्ठ प्रश्न - वर्धन वंश
  109. उत्तरमाला
  110. प्रश्न- मौखरी वंश की उत्पत्ति के विषय में बताते हुए इस वंश के प्रमुख शासकों का उल्लेख कीजिए।
  111. प्रश्न- मौखरी कौन थे? मौखरी राजाओं के जीवन तथा उपलब्धियों पर प्रकाश डालिए।
  112. प्रश्न- मौखरी वंश का इतिहास जानने के साधनों का वर्णन कीजिए।
  113. वस्तुनिष्ठ प्रश्न - मौखरी वंश
  114. उत्तरमाला
  115. प्रष्न- परवर्ती गुप्त शासकों का राजनैतिक इतिहास बताइये।
  116. प्रश्न- परवर्ती गुप्त शासकों के मौखरी शासकों से किस प्रकार के सम्बन्ध थे? स्पष्ट कीजिए।
  117. प्रश्न- परवर्ती गुप्तों के इतिहास पर टिप्पणी लिखिए।
  118. प्रश्न- परवर्ती गुप्त शासक नरसिंहगुप्त 'बालादित्य' के विषय में बताइये।
  119. वस्तुनिष्ठ प्रश्न - परवर्ती गुप्त शासक
  120. उत्तरमाला

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book